शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खतौरा में चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर के पीछे बने नारियल के पेड़ से अंदर घुसे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गोपाल पुत्र पूरनचंद्र गोयल निवासी खतौरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की रात वह शादी में गए हुए थे और कुछ परिजन घर पर ही थी।
सुबह जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जिस पर जब खोजबीन ली गई तो पता चला कि छत का गेट खुला हुआ है। जिससे ऐसा लगता है कि चोर घर के पीछे बने नारियल के पेड़ से चढ़कर छत के रास्ते से घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर से सोना-चांदी सहित लगभग 10 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।