शिवपुरी। इन दिनों शहर में पानी की विकराल समस्या यहां की पब्लिक के सामने खड़ी है। यहां पानी के पीछे प्रतिदिन कोई न कोई बबाल हो जाता है। पब्लिक पार्लियामेंट 46 दिन से सिंध के पानी के लिए सत्याग्रह कर रही है। उसके बाद भी शहर में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। आज तो हद हो गई कि जिले के मुखिया कलेक्टर के यहां आयोजित जनसुनवाई मेें आए लोग भी पानी के लिए परेशान होते रहे। प्रशासन इन प्यासे और पीडि़त लोगों को ही पानी पिलाने में रूचि नहीं दिखा रहा तो यहां भी समाज सेवी सामने आ गए। समाजसेवी अभिनंदन जैैन, अभिषेक विद्रोही, अंकित अमित रघुवंशी सहित आधा दर्जन लोगों ने मार्केट से आरओ का पानी खरीदा और कलेक्ट्रेट परिसर में रखवाया। जिससे प्यासे कंण्ठो को पानी की समस्या से निजात मिल पाया। जनसुनवाई में भी जलसंकट, समाज सेवियों ने पीड़ितों को पिलाया पानी
6/05/2018
0
शिवपुरी। इन दिनों शहर में पानी की विकराल समस्या यहां की पब्लिक के सामने खड़ी है। यहां पानी के पीछे प्रतिदिन कोई न कोई बबाल हो जाता है। पब्लिक पार्लियामेंट 46 दिन से सिंध के पानी के लिए सत्याग्रह कर रही है। उसके बाद भी शहर में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। आज तो हद हो गई कि जिले के मुखिया कलेक्टर के यहां आयोजित जनसुनवाई मेें आए लोग भी पानी के लिए परेशान होते रहे। प्रशासन इन प्यासे और पीडि़त लोगों को ही पानी पिलाने में रूचि नहीं दिखा रहा तो यहां भी समाज सेवी सामने आ गए। समाजसेवी अभिनंदन जैैन, अभिषेक विद्रोही, अंकित अमित रघुवंशी सहित आधा दर्जन लोगों ने मार्केट से आरओ का पानी खरीदा और कलेक्ट्रेट परिसर में रखवाया। जिससे प्यासे कंण्ठो को पानी की समस्या से निजात मिल पाया।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।