CM ने मीटिंग बुलाई, यशोधरा राजे नहीं आईं

Updesh Awasthee
0
भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान लगातार मंत्रियों से बात कर रहे हैं। एक दिन पहले ही सीएम हाउस पर हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद 24 घंटे पूरे भी नहीं हुए थे, कि उन्होंने दूसरी बैठक बुला ली। इस बैठक में यशोधरा राजे सिंधिया समेत आधा दर्जन मंत्री नहीं पहुंचे, जिनमें गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन, कुसुम मेहदेले, माया सिंह और संजय पाठक का नाम भी शामिल है। इस पर सीएम ने कारण बताने को कहा है। बता दें कि उद्योग मंत्री रहते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह की एक भी मीटिंग मिस नहीं की थी। 

क्या यशोधरा और कुसुम को दिए संकेत
बैठक में सीएम ने का कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में 10 मंत्री चुनाव हार गए थे, मैंने खुद हरिशंकर खटीक, अजय विश्नोई और बृजेंद्र प्रताप सिंह से कहा था कि क्षेत्र बदल लो। सीएम शिवराज सिंह के इस बयान के मायने तलाशे जा रहे हैं। क्या वो यशोधरा राजे सिंधिया और कुसुम मेहदेले को संकेत दे रहे थे। 

क्या यह कोलारस का असर है
रूठी हुई यशोधरा राजे को कोलारस उपचुनाव के समय मनाया गया था। माना जा रहा था कि यशोधरा राजे सिंधिया कोलारस में जीत की गारंटी हैं परंतु उनकी तमाम कोशिशें बेअसर रहीं। तो क्या यह कोलारस का असर है। क्या सीएम, यशोधरा राजे से नाराज हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!