बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भदेरा में वार्ड क्रं. 4 में रहने वाले एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रस्सी के सहारे कुएं में खराब मोटर को निकालने उतरा था। इतने में ही रस्सी टूट गई और युवक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक कुएं के पास खड़ा हुआ था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
अरविंद पुत्र कृष्णगोपाल जोशी निवासी भदेरा वार्ड क्रं. 4 का तालाब के पास कुआ है। इस कुएं से प्रायवेट टैंकरों को पानी दिया जाता है। बताया जाता है कि कुएं की मोटर खराब हो गई थी। जिसे निकालने के लिए अरविंद कुएं में उतरा। कुएं में उतरने के लिए उसने रस्सी डाली और नीचे उतरने लगा लेकिन तभी रस्सी बीच में से टूट गई और वह कुएं में गिर गया और पत्थर से सर टकरा जाने से वह गंभीर घ्ाायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे कुएं से निकाला और अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत होने पर उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के मुताबिक उनका पुत्र अरविंद कुएं के पास खड़ा हुआ था और अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।