नवीन कार्यकारिणी गठित किए जाने चौरासी गहोई महिला मंडल की बैठक आयोजित

Updesh Awasthee
0
भौंती। चौरासी क्षेत्रीय गहोई समाज महिला मंडल  कार्यकारिणी की पहली बैठक  भौंती गहोई धर्मशाला पर आयोजित हुई ।बैठक की अध्यक्षता चौरासी महिला मंडल की अध्यक्ष एवं युवा संगीत महाविद्यालय जिला अशोकनगर की प्रिंसिपल रिंकल सेठ द्वारा की गई।  चौरासी क्षेत्रीय महिला सभा की मंत्री सुधा पहारिया ने बताया कि बैठक में समाज हितैषी कई निर्णय लिए गए हैं। जिसमें सभी गहोई पंचायतों में महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाना, सभी पंचायतों में चुनाव या निर्विरोध्ा तरीके से कार्यकारिणी का गठन करना पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं भौंती महिला मंडल का निर्वाचन आगामी 15 जुलाई तक करवाए जाने पर चर्चा की गई। 

भौंती समाज अध्यक्ष नाथूराम बरसैया, सरपंच रामेन्द्र छिरोलया, कोषाध्यक्ष विवेक कंथरिया ने सहयोग का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष उमा बिलैया ने बैठक में उपस्थित महिलाओं से कहा कि आप केवल घर में बैठ कर न रहें बल्कि घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। बैठक में उपाध्यक्ष उमा बिलैया, कोषाध्यक्ष सुशीला गुप्ता, उपमंत्री मंजू गुप्ता, प्रचार मंत्री रजनी गेडा, कार्यकारिणी सदस्य रजनी सेठ, करैरा अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पिछोर अध्यक्ष पदमा पंसारी, भौंती अध्यक्ष मेघा सेठ, रेखा छिरोलया, सुधा नीखरा, ममता सेठ, राजकुमारी कंथरिया, नीता कंथरिया शामिल रहीं। गहोई समाज भौंती द्वारा सभी महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया। महिला सभा अध्यक्ष रिंकल सेठ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!