चबूतरे पर बैठा था युवक, उठा, गिरा और मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कटरा मोहल्ला में एक युवक की चबूतरे पर गिरने से मौत हो गई। मंटोला जाटव पुत्र भैरोलाल जाटव निवासी सोनीपुरा घर के चबूतरे पर बैठा हुआ था जैसे ही वह उठा वैसे ही वह चूबूतरे पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

शौचालय में मृत मिला वृद्ध
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मोहनी सागर कॉलोनी में एक 65 वर्षीय वृद्ध सुव्रतो कुमार पुत्र सुधीर कुमार देसरकार की मौत हो गई। बताया जाता है कि वृद्ध शौच करने के लिए गया हुआ था। जब वह देर तक शौचालय से नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!