नप अध्यक्ष ने कराया बोर, लोगों को मिली पेयजल समस्या से राहत

Updesh Awasthee
0
कोलारस। गर्मी के प्रकोप से नगरवासी जलसंकट की समस्याओं से दो चार होने लगे है। ऐसे में अल्पवर्षा के कारण बनी पानी कि विकराल स्थिती के चलते कोलारस में दर्जनों बोरों ने अपना दम तोड़ दिया है। वहीं जनता को पानी देना नगर परिषद के सामने घरांे तक पानी पहुंचाना किसी चुनौती से कम नही है। इसी चुनौती को देखते हुए कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे जल समस्या को पानी देने में कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। लगातार जरुरी जगहों पर बड़े बोर के दम तोड़ने के चलते जरुरी जगहांे पर छोटे बोर कराकर पानी की समस्या को हल कराया जा रहा है। बीते दिनांे नगर में कटरा मोहल्ला, सब्जी मंडी के पास, पठान मोहल्ला, पराई की पौर, जैल कॉलोनी, मानीपुरा हरिजन बस्ति, लंकापुरा मुक्तिधाम, बस्ती में बोर किए गए हैं, इसके साथ ही न जहां बोर बैल में पीने के लिए पर्याप्त पानी प्राप्त हो गया जिससे आधा दर्जन वार्डों के सैकड़ों परिवारों की पानी कि समस्या में कमी आई है। इसी के चलते बीते रोज नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने मानीपुरा हरिजन बस्ती में बोर बैल का भूमि पूजन किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!