शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी में दो दिन पहले रात को अपने घर से रहस्यमय ढंग से मां बेटी गायब हो गईं। इस पर फरियादी गुरूबख्श सिंह की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला कायम किया गया है। फरियादी गुरूबख्श सिंह ने बताया कि 37 वर्षीय किरण उसकी पत्नि है तथा उनकी 7 वर्षीय पुत्री कुलदीप कौर है। 16 अप्रैल को रात 10 बजे से उसकी पत्नि और पुत्री घर से अचानक गायब हो गईं हैं।
पीडि़त युवक ने हर संभब जगह दोनों की खोज की। परंतु दोनों की कोई भी खबर नहीं मिलने पर वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।