नए सत्र के प्रारंभ होने से पहले ही निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, मास्साब फरार

NEWS ROOM
0
पिछोर। अप्रैल से नया सत्र भले ही शुरू हो गया हो पर भीषण गर्मी के कारण छात्रों की अनुपस्तिथि ओर शिक्षकों की अरुचि के कारण सत्र के पहले माह में ही बी आर सी पिछोर के निरीक्षण में कई विद्यालय बंद मिले तो कुछ शिक्षक स्कूल में हस्ताक्षर कर गायब हो गए। पिछोर बी आर सी बी के ओझा ने बताया कि आज जनपद की शालाओं का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय पुनावली श्रीमती वंदना गुप्ता अनुपस्तिथ थीं। जबकि शिक्षक श्यामलाल जाटव शिक्षण कार्य करवा रहे थे। यहां छात्र संख्या कम थी। 

माध्यमिक विद्यालय पुनावली में शाला प्रभारी सीमा सूत्रकार ने तो अभी तक छात्रों का परीक्षा फल ही नहीं दिया गया था। बी आर सी ने आज ही अपने समक्ष रिजल्ट घोषित करवाया। साथ ही शाला प्रभारी से स्पष्टीकरण भी लिया। दोपहर 2 10 पर प्रायमरी स्कूल बैरागढ़ के टपरा बंद मिला।

शिक्षक हरगोविंद महते अनुपस्थित थे। दोपहर 2:55 पर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अशोक पुरोहित ओर दिनेश नीखरा हस्ताक्षर करके स्कूल से चले गए। बी आर सी के अनुसार सभी अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन की वेतन काटने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अनुशंसा की गई है। वहीं आज दिनांक तक रिजल्ट घोषित न किये जाने पर माध्यमिक विद्यालय पुनावली की प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है ।

इनका कहना है- 
जनपद की शालाओं के निरीक्षण में जो शिक्षक अनुपस्थित मिले है। उनका वेतन काटा जावेगा। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी ।
बी के ओझा, बी आर सी पिछोर
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!