मंदिर में चोरी में सफल नहीं हुए तो श्रृंगार में लगा दी आग

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सुरवाया के ग्राम पाठखेड़ा में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोडक़र घुस गया। जहां उसे चोरी करने योग्य कोई सामान नहीं मिला तो उसने मंदिर में बनी अलमारियों में आग लगा दी जिससे भगवान के श्रृंगार का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी कल सुबह मंदिर के पुजारी को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और मामले में भादवि की धारा 457, 427 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी हरिनारायण शर्मा बीते 4 अप्रैल की शाम मंदिर की पूजा कर मुख्य द्वार पर ताला लगाकर घर चले गए, लेकिन कल सुबह जब वह मंदिर पर पहुंचे तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अंदर जाकर उन्होंने देखा तो मंदिर में स्थित अलमारियां जली हुई पड़ी थीं और उसमे रखा हुआ सामान भी नष्ट था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!