राजनीति प्यास से बड़ी चीज है: श्रेय के चक्कर में खड़ी है बोरिंग मशीन

NEWS ROOM
0
कोलारस। अभी तक आपने सुना होगा कि प्यास बडी चीज है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसमे राजनीति प्यास से बड़ी सबित हो रही है। बताया जा रहा है कि कोलारस अनुविभाग के ग्राम अंनतपुर में एक बोरिंग मशीन बोर करने के लिए आई है। बोर के पूजन को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने होने के कारण बोर मशीन सुबह से खडी है।  जानकारी के अनुसार कोलारस के अंनतपुर गांव में भीषण गर्मी के चलते पेयजल न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। यहां की पब्लिक ने चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज के मंत्रीयो से ट्यूबवैल की मांग की थी। चुनावी समर में यहां ट्यूबवैल का भरोसा शिवराज के मंत्री दे गए थे। 

बताया जा रहा है कि इस गांव में बोर उत्खन्न की मशीन सुबह से खडी हुई है। परन्तु भाजपा और कांग्रेेस में श्रेय की लडाई शुरू हो गई और खबर लिखे जाने तक बोर उत्खन्न का कार्य शुरू नही हो पाया है। 

बताया जा रहा है कि बोर के पोईंट पूजन के लिए भाजपा स्थानीय नेता मुकेश रघवंशी पूर्व किसान मंडल अध्यक्ष,का कहना है कि इस बोर की घोषणा हमारी सरकार ने की है। इस कारण इस बोर का भूमिपूजन हम करेगें। वही कांग्रेस पूर्व जनपद सदस्य भानूप्रताप रघुवंशी का कहना है कि उक्त बोर सांसद निधि से स्वीकृत है इसलिए इसका पूजन हम करेगें। इसी ाववाद के कारण बोरिंग मशीन उक्त गांव में खडी है। 

वही पीएचई के कोलारस के सहायक यंत्री रामविलास गर्ग से इस बारे बातचीत की तो उन्होने कहा कि यह बोर मशीन पीएचई की ओर से आई है और यह किस निधि से बोर हो रहा है। हमे इसकी जानकारी नही है। जिले में आचार संहिता लगने से पूर्व जिले में बोर हो रहे थे। अब चुनावी बेला खत्म हो गई है इस कारण बोर पुन: शुरू किए गए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!