नाबालिग से सुबह किया दुष्कर्म, दुबारा जबरन ले गया, विरोध किया तो फैंक दिया कुंए में

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थानातंर्गत ग्राम मोहरा में 17 वर्षीय एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद पुन: दुष्कर्म की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब नाबालिग ने दूसरी बार ले जाने का विरोध किया तो उसे हत्या के इरादे से आरोपी ने कुए में फैंक दिया। नाबालिग को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इधर वारदात को अंजाम देने वाला युवक घटना के बाद से फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जिला अस्पताल में भर्ती नाबालिग पीड़िता के अनुसार ग्राम साखनौर में रहने वाला जितेन्द्र जाटव 20 पिछले लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। शनिवार की सुबह मौका पाकर जितेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद भय के कारण नाबालिग ने चुप्पी साध ली जिस पर आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया और वह उसे कुछ समय बाद पुन: दुष्कर्म के इरादे से जबरन खींचकर ले गया लेकिन पीडिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे नजदीक स्थित कुंए में जान से मारने की नीयत से फैंक दिया और भाग गया। 

नाबालिग की चीखपुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे कुए से निकाला गया। बाद में पुलिस रात 8:30 बजे उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाई। नाबालिग के पैर व चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। टीआई अवनीत शर्मा ने बताया कि नाबालिग के कथन पर आरोपी जितेन्द्र जाटव के विरूद्ध हत्या के प्रयास व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके ग्राम सहित अन्य जगह दबिश दी है, लेकिन आरोपी फरार है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!