बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता की रोड पर मिली लाश: खुशियां मातम में बदली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बबीना के ग्राम किल्चवारा में निवासरत पाल परिवार की खुशियों में कल उस समय जहर घुल गया जब परिवार के लोगों को घर के मुखिया शोभाराम पुत्र प्यारेलाल पाल की मौत की सूचना पुलिस के जरिए मिली। मृतक अपनी पुत्री के विवाह के कार्ड बांटने दिनारा के ग्राम ढाण्ड जा रहा था। जहां से लौटते समय उसकी लाश चोटिल अवस्था में आम सडक़ पर पड़ी मिली। उसके साथ उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी जिसमें उसका पैर फंसा हुआ था जिससे प्रतीत हो रहा था कि शोभाराम की मौत सडक़ दुर्घटना में हुई है। इस खबर के बाद परिवार में चल रही खुशिया मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पीएम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।  

जानकारी के अनुसार मृतक शोभाराम पाल उम्र 38 वर्ष की पुत्री का विवाह 18 अपे्रल को संपन्न होने जा रहा है जिसकी तैयारियों में शोभाराम जुटा हुआ था और कल सुबह वह अपनी बाइक से विवाह के कार्ड बांटने निकला था। दोपहर के समय वह दिनारा होते हुए ग्राम ढाण्ड के लिए पहुंचा जहां उसने अपने रिश्तेदारों को कार्ड देकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शी संतोष पुत्र अर्जुन सिंह कुशवाह निवासी डामरौन के अनुसार शोभाराम की बाइक सडक़ किनारे लगे पेड़ से टकरा गई जिससे उसको काफी चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना संतोष ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो शोभाराम का पैर बाइक में फंसा हुआ था और उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। जिस पर पुलिस ने शव को उठाकर पीएम हाउस भिजवा दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। शाम को जब मृतक के परिजन दिनारा पहुंचे तो उन्हें शोभाराम का शव पुलिस ने सौंप दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!