बड़ी खबर: सीएम के हैलीकॉप्टर से उडा टेंट, बडा हादसा टला, देखे वीडियों

0
मुकेश रघुवंशी/शिवपुरी। जिले के कोलारस में होने बाले उपचुनाव को लेकर आज कोलारस क्षेत्र में चल रही सीएम की सभा में उस समय हडकंप मच गया जब सीएम की सभा के बाद सीएम को लेकर उडे हेलीकॉप्टर की हवा से टेंट उड़ गया। गनीमत रही कि यह टेंट उडकर सीएम के हेलीकॉप्टर में जाकर नही फंसा। वरना बड़ा हादसा तय था। 

जानकारी के अनुसार आज कोलारस क्षेत्र में आज सीएम शिवराज सिंह की चुनावी सभा होनी थी। इस सभी जगह सीएम की सभा के पास में ही हेलीपेड बनाए गए थे। जहां सीएम ने हेलीकॉप्टर से उतकर कर सीधे सभाओं को संबोंदित किया। इसी के चलते कोलारस क्षेत्र के आकाझिरी में सीएम की सभा होनी थी। सीएम को लेकर हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर पहुंचा और सीएम ने सभा को भी संबोधित किया।

इस सभा को संबोधित कर जैसे ही हैलीकॉप्टर ने उडान भरी तभी हैलीकॉप्टर की तेज हवा से सभा में लगा टेंट उड गया। गनीमत रही कि इस दौरान टेंट उडकर हैलीकॉप्टर सें नही टकराया। अगर यह हैलीकॉप्टर से टकरा जाता तो बडा हादसा तय था। हांलाकि इस दौरान चीख पुकार जरूर मच गई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!