शिवपुरी। कोवातली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इंद्रप्रस्थ होटल के पास बाईपास रोड शिवपुरी पर बाइक से घर जा रहे चाचा-भतीजे में ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ होटल के पास बाईपास रोड शिवपुरी पर एक ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा गंभीर घायल सड़क पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं इनकी शिनाख्त के लिए जांच-पड़ताल की तो पता चला कि युवक तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी का रहने वाला है।
घायल युवक शाहरूख खान ने पुलिस को जानकारी में बताया कि वह और उसका भतीजा फहीम खान बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे तभी एबी रोड इंद्रप्रस्थ होटल के पास एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ जाने से भतीजे फहीम की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।