शिवपुरी में घूम रहा है तांत्रिक ठग, देवी प्रकोप बताकर गहने ले गया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत स्थित माधव चौक स्कूल कैंपस के पास एक वृद्धा की सोने की चैन व अंगूठी लेकर दो ठग फरार हो गए। बताया जाता है कि ठगों ने वृद्धा पर देवी का प्रकोप बताया और प्रकोप को दूर करने के लिए महिला को पागल बनाकर ठगी कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

पुलिस को शिकायत में शांता देवी स्व. तोरनसिंह कोटिया निवासी आरके पुरम कॉलोनी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय जब वह अपने घर जा रही थी तभी दो व्यक्ति उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे ऊपर देवी का प्रकोप है। जिस पर वृद्धा उनकी बातों में आ गए और ठग उसे माधव चौक स्कूल के कैंपस में ले गए जहां उन्होंने कहा कि देवी के प्रकोप को दूर करने के लिए वह अपनी चैन व अंगूठी उतार दे और उन्हें देकर 51 कदम चलकर वापस आए। वृद्धा उनकी बातों में आ गई और चैन व अंगूठी देकर वह 51 कदम चली लेकिन जब वह वापस आई तब तक ठग वहां से गायब हो चुके थे। जिस पर  वृद्धा ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और ठगों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद वह घर आई और घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया।  इसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!