भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में 33 यूनिट हुआ रक्तदान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा रक्तदाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय विद्यादेवी हॉस्पिटल न्यू ब्लॉक शिवपुरी में किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। शिविर में भारत विकास परिषद संस्था के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभय कोचेटा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करके किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है जो कि एक पुण्य कार्य होकर समाजसेवा का एक बड़ा उदाहरण हो सकता है। 

ऐसे में रक्तदान के प्रति रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था भाविप शाखा शिवपुरी का अनुकरणीय और प्रेरणादायी है ताकि इस तरह के रक्तदान शिविरों में पहुंचकर अन्य नागरिक जन भी रक्तदान के लिए प्रेरित हों और वह किसी जरुरतमंद की जान बचाने में सहायक बनें, यह रक्तदान अन्य लोगों को संदेश है कि वह भी जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता महसूस हो, तब तुरंत रक्तदान करें। कार्यक्रम का आयोजन शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, सचिव रीतेश जैन रोमी व कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल द्वारा किया गया। अंत में रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनके द्वारा दिए गए रक्तदान के प्रति आभार ज्ञापित कियागया। 

इन रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
भाविप शाखा शिवपुरी के रक्तदान शिविर की शुरुआत संस्था अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, सचिव रीतेश जैन रोमी व कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल के द्वारा की गई जिन्होनें आगे चलकर रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदाताओं में रक्तदान करने की होड़ सी लग गई जिसमें रक्तदान करने वालों में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभय कोचेटा व शाखा के पुनीत जैन, ललित कुमार, गणेश कुमार, जितेन्द्रसिंह राणा, प्रमोद पाठक, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, विवेक जैन, आकाश गुप्ता, भारत मित्तल, सुरेश महाजन, अभिषेक महाजन, उत्कृर्ष महाजन, अमन गोयल, अतुल सिंह, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, संतोष वर्मा, बंटी अरोरा, अमित मित्तल, नेहा मित्तल, सौरभ गौड़, विपुल कुमार जैन, छोटे सिंह कुशवाह, अंजू जैन, महेन्द्र गुप्ता गोविंदसिंह गुर्जर, आदर्श शुक्ला, अमरीश अग्रवाल व राखी अग्रवाल शामिल रहीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!