शिवपुरी। पिछोर एसडीएम बीपी प्रसाद द्वारा पिछले दिनों उपजेल पिछोर के किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में मिले एक 7 वर्षीय बालक के मामले को बाल कल्याण समिति की न्याय पीठ ने संज्ञान लेते हुए जेलर को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर इस पूरे मामले में जबाव तलब किया है। गौरतलब है कि पिछोर एसडीएम श्री प्रसाद ने पिछले दिनों मकर संक्राति के अवसर पर पिछोर उपजेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
जहां उन्होंने जेल में मौजूद विचाराधीन एवं सजायापता कैदियों को मकर संक्राति की बधाईयां देने के बाद उनकी समस्याओं को भी सुना था। इस दौरान एसडीएम को जेल में एक 7 वर्षीय बालक भी मिला था इस बालक का नाम आशिक था और वह जेल में अपने पिता राकेश दादा प्रकाश बंसकार के साथ रह रहा था।
बताया जाता है कि यह परिवार धारा 304, 498, 3/4 के मामले में जेल में बंद है। इस बालक की दादी भी इसी मामले में जेल में बंद बताई जाती है। सूत्रों की माने तो आशिक के पालन पोषण के लिए उसके घर में कोई नहीं है जिसके चलते वह जेल में रह रहा है। उधर इस मामले की जानकारी लगने पर बाल कल्याण समिति ने उपजेल पिछोर से जबाव तलव किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।