शिवपुरी की सहरिया महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये जमा

Updesh Awasthee
0
भोपाल। सहरिया परिवार में कुपोषण को दूर करने के लिए शिवपुरी जिले में पौष्टिक आहार दूध, फल, सब्जी आदि खरीदने के लिए 26 हजार 178 परिवारों की महिला मुखिया के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि जमा करा दी गई है। सरकारी सूचना के अनुसार जनपद पंचायत शिवपुरी की 4 हजार 782 महिलाओं, पोहरी 5 हजार 254, कोलारस 3 हजार 520, बदरवास 3 हजार 864, करैरा 1 हजार 340, नरवर 1 हजार 376, पिछोर 2 हजार 836 और खनियांधाना में 3 हजार 206 सहरिया परिवारों की महिला मुखिया के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि जमा की गई है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम सेसई में आयोजित सहरिया सम्मेलन में सहरिया जनजाति के परिवारों में कुपोषण को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार दूध, फल, सब्जी आदि क्रय करने के लिए परिवार की महिला मुखिया के खाते में एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में महिलाओं के खाते में यह राशि जमा की गई है।

प्रशासन ने यह व्यवस्था भी की है कि जिन परिवारों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिली है, वे अपने परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते का विवरण संबंधित जनपद पंचायत के कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अथवा जिला स्तर पर आदिम जाति कल्याण विभाग में जमा कर सकते है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!