शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली करौंदी कॉलोनी एक किशोर घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद परिजन थाने और शिकायत दर्ज करवाई। जहां मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु कर दी है।
बालक के दादा निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र बीती 28 दिसंबर को सुबह करीब 9-10 बजे के बीच घर से किसी काम की कहकर चला गया जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई।
जहां उसे पड़ोस सहित आसपास खोजा लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।