सद्भावना दिवस: SHIVPURI POLICE ने ली शपथ, भेदभाव नहीं करेंगे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार 18 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा कार्यालय परिसर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई कि मैं जाति संप्रदाय क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करता रहूंगा।

मैं किसी भी प्रकार की हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमल मौर्य एसडीओपी शिवपुरी जीडी शर्मा रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार सूबेदार सुश्री नीतू अवस्थी एवं कार्यालयीन एवं पुलिस लाइन का बल मौजूद था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!