ताजिया ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के आरक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक होमगार्ड के आरक्षक की ताजिया ड्यूटी के दौरान मौत हो गर्ई। इस मामले की सूचना होमगार्ड के आरक्षक साथियों को उस समय लगी जब वह सो कर नहीं उठा था। इस घटना के तत्काल बाद साथी आरक्षक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि शहर में ताजिया निकल रहे थे। इन ताजियाओं के दौरान शहर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए होमगार्ड और पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसी दौरान बीती रात्रि होमगार्ड का आरक्षक कालीचरण आदिवासी उम्र 42 वर्ष निवासी होमगार्ड क्वाटर शिवपुरी की ड्यूटी करबला के पास लगी हुई थी। तभी देर रात तक ताजिया वहां नहीं पहुंचे तो आरक्षक कालीचरण वही सो गया। 

सुबह जब साथियों ने देखा कि आरक्षक सो कर नहीं उठा तो उसे उठाने का प्रयास किया परंतु जब देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल साथी उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इनका कहना है-
आज ताजिया ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक की मौत हो गई है। मौत का कारण क्या रहा यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। हांलाकि ऐसा अनुमान है कि उसकी मौत हार्डअटैक के चलते हुई हैै।
लोकनाथ बागरी, कमांडेण्ड होमगार्ड, शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!