प्रभात मिश्रा बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Updesh Awasthee
0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विशाल राजोरिया ने जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अनुशंसा पर श्री प्रभात मिश्रा को शिवपुरी का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। अपने मनोनयन पर श्री मिश्रा ने कहा कि आज युवाओं को खेलो के माध्यम से राष्ट्रभक्ति से जोड़ने पहल की जा सकती है जिसके लिए उनका हमेशा से प्रयास और आगे भी रहेगा। 

श्री मिश्रा ने कहा कि जिले के योग्य खिलाडियों को प्रदेश स्तर तक और राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा सके इसके उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने अपने मनोनयन पर साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विशाल राजोरिया, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को संगठन की दृष्टि से तरह निभाने का वादा भी किया।

जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी रणवीरसिंह रावत प्रह्लाद भारती ओमप्रकाश खटीक जगराम यादव ओमी गुरु राजकुमार खटीक हेमन्त ओझा राजेंद्र रावत रामस्वरूप रिझारी ब्रजेश बिरथरे भरत अग्रवाल,अशोक बाबा अनुराग अस्थाना,गगन खटीक,सोनू बिरथरे,धनपाल दादा महेंद्र रावत गणेश गुप्ता ब्रजेश अग्रवाल संदीप भार्गव,विवेक जैन विजय शर्मा बिंदास,राजीव जैन,कपिल मिश्रा छोटे खान विष्णु राठौर चन्दू बंसल पंकज महाराज राजू प्रेम स्वीट्स राकेश जैन ऋषभ श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव अशोक गोयल मथुरा प्रजापति बासु बेमटे सहित अनेक लोगो ने बधाई दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!