मुख्यमंत्री कप कोलारस: विजेताओं की लिस्ट जारी | KOLARAS NEWS

Updesh Awasthee
0
कोलारस। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में कलेक्टर श्री तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। युवा अभियान योजनांतर्गत मुख्यमंत्री कप खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम चरण को विकास खण्ड कोलारस में आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, व्हॉलीबाल, एथलेटिक्स, कराते, फुटबॉल एवं कुश्ती खेलों का आयोजन शासकीय उ.उ.मा.वि. कोलारस के खेल मैदान पर किया। 

कोलारस विकास खण्ड पर आयोजित मुख्यमंत्री कप में सैकड़ों बालक/बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसके विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे। एथलेटिक्स बालक वर्ग-100मी. में जय सिंह जाटव, 200मी. में सोनू रावत, 400मी. में हरविन्दर सिंह एवं 1000मी. में अरविन्द धाकड़, शॉटपुट में हरपाल सिंह, जेवलीन थ्रो में- हरविन्दर सिंह।

लम्बीकूद में सोनू रावत, ऊंचीकूद में- सोनू रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में 100मी. में कु. अनीता जाटव़, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालक वर्ग में - 46 किग्रा. में सुनील रघुवंशी, 50 किग्रा. में कुशवंत सिंह जाट, 54 किग्रा. में जितेन्द्र गुर्जर, 58 किग्रा. में करण खेनदर तथा 60 किग्रा. में सुखवीर केवट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  तथा कराते खेल में- 42 किग्रा. में निखिल ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

वहीं टीम इवेंट व्हॉलीबॉल में- बालक वर्ग में- कोलारस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान वहीं बालिका वर्ग ने कोलारस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में- कोलारस पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एवं बालिका वर्ग में शा.मा. हाई स्कूल, बेहटा कोलारस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल खेल में कोलारस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मंगल सिंह कुशवाह पार्षद, श्री प्रता भानू सिंह पार्षद एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष, के.सी. जाटव प्राचार्य, शा.उ.उ.मा. विद्यालय कोलारस, बृजमोहन सिंह जाट, वीरेन्द वर्मा पी.टी.आई., जी.पी. शर्मा,विजय शर्मा, आंनद यादव अध्यापक आदि उपस्थित रहे। विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी में बताया की विकास खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी ही जिला स्तरीय आयोजन में शामिल हो सकेंगे तथा जिन्होंने अपना सही आवेदन पत्र के साथ सहपत्र लगाये है वे जिला स्तरीय आयोजन दिनांक 17 नवम्बर को शिवपुरी में भाग लेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण युवा समन्वयक रवि प्रकाश सिंह जादौन, विभागीय कर्मचारी, रामपाल महते,सुजीत करोसिया, एवं माईक संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक कमलसिंह बाथम उर्फ शेरा द्वारा किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!