शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलैया ढाबे के पास आज एक रेत से भरे डम्फर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टवेरा में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
जानकारी के अनुसार डम्फर क्रमांक एमपी 33 एच 1416 के चालक रेत भरके शिवपुरी की ओर आ रहा था वहीं टवेरा शिवपुरी से डबरा की ओर जा रहे थे। तभी सलैया ढावे के पास करैरा की ओर से आर रहे डम्फर चालक ने जबर्दस्त टक्कर दे मारी जिससे टवेरा में सवार पांच लोग घायल हो गए जिनमें आमिर गंभीर रूप से घायल जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद में उपचार के छुट्टी कर दी गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।