पड़ौसियों का विवाद: दंपत्ति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के पुलिस थाना फिजीकल में एक पुत्री व उसकी मॉं के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना फिजीकल में फरियादी मदन पुत्र रामलाल शाक्य उम्र 40 वर्ष निवासी शांतिनगर कॉलोनी ने बताया कि रात 8:30 बजे जब वह अपने घर पर था कि तभी कुछ देर बाद मदन कुछ काम से बाहर गया। 

इसी बीच पड़ौस में रहने वाले आरोपी रामकिशन सेन से मदन की पत्नि रामसखी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रामकिशन ने अपनी पत्नि रामदेवी सहित फरियादी मदन की पत्नि रामसखी व उसकी पुत्री को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर अपने घर चले गए। 

जब घर में पति मदन शाक्य आया तो उसे परिजनों द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इस पर फरियादी मदन की शिकायत पर आरोपी रामकिशन व उसकी पत्नि के विरूद्ध धारा 323, 294, 506, 34 ताहि व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!