शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ठकुरपुरा में वहीं के रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह स्कूल जा रही थी। आरोपी किशोरी का घर से निकलते ही पीछा कर रहा था और ठकुरपुरा में बनी स्कूल के पास उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना को किशोरी की मां ने देख लिया तो युवक ने धक्का-मुक्की कर मां के साथ भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ठकुरपुरा की रहने वाली 14 वर्षीय पुत्री ने अपनी मां के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि वह सुबह लगभग 10:30 बजे अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। तभी उसी गांव का रहने वाला सौरभ शाक्य उसका पीछा करते-करते स्कूल तक आ गया और उसे रोक लिया।
किशोरी को रोककर युवक उसके साथ छेडख़ानी करने लगा इतने में किशोरी की मां आ गई और घटना को देखते हुए युवक के पास गई और उसे डांटने लगी लेकिन युवक ने मां के साथ भी धक्का-मुक्की की और मारपीट कर वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।