शिवपुरी। प्रति मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज हुई जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत आई कि शहरी क्षेत्र में आवारा जानवर घूम रहे हैं यह जानवर राह चलते लोगों को घायल रहे हैं और किसी दिन कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। शिकायतकर्ता अभिनंदन जैन ने कलेक्टर से कहा कि इससे पहले भी वह जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जैन ने कहा कि नगर पालिा के कर्मचारी आवारा जनवरों को नहीं पकड़ रहे हैं यह आवारा जानवर शहर के व्यस्तम मार्गों पर घूमते रहते हैं तथा सडक़ों पर बैठे रहते हैं।
जिससे कई बार वाहन सवार घायल हो गए हैं वह यह जानवर सडक़ पर जा रहे लोगों को घायल कर रह हैं। साथ ही जैन ने एक और शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि झांसी तिराहा पर सरिया व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के आगे रोड पर 40 से 50 फीट तक अवैध अतिक्रमण कर रखा है।
जिससे शहर की जनता को आवागमन में उन स्थानों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार जाम लगने के कारण छोटी-मोटी घटना होना आम बात हो गई है। इन पर भी कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।