प्रेमी ने बातों में फंसाया और नाबालिग को लेकर भाग गया | BADARWAS NEWS

Updesh Awasthee
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में ही एक नाबालिग किशोरी को अपनी बातों में फंसा कर आरोपी लेकर भाग गया। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस थाना बदरवास में नाबालिक के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज घर के आंगन में थी और तभी वह कुछ काम से बस स्टैण्ड की ओर गई और वहां से लौटकर नहीं आई। 

इसी बीच पिता जसवंत सिंह को सूचना मिली कि उसकी पुत्री को संदेही आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र मुकेश प्रजापति निवासी कटरा मोहल्ला बदरवास अपने साथ लेकर भाग गया। युवती के गायब होने पर पिता जसवंत ने पुलिस थाना बदरवास में अपनी गायब युवती को लेकर आरोपी धर्मेन्द्र सिंह के विरूद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने धारा 363,366 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!