शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी से एक कोचिंग क्लास के बाहर खड़ी एक लाख रुपए की बाइक सुजुकी जिक्सर को एक अज्ञात चोर शनिवार की दोपहर चुराकर ले गया। बाइक मालिक राजेंद्र सकलेचा गोलू ने बताया कि उनका बेटा कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के दौरान कोचिंग क्लास पर गया था। तभी एक अज्ञात चोर मुंह पर पट्टा बांधकर बाइक का लॉक तोड़कर इसे चुरा ले गया।
चोर को बाइक ले जाते वक्त रोकने की कोशिश भी की लेकिन यह चोर बेधड़क तरीके से वारदात को अंजाम दे बाइक सहित फरार हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। शहर में इस समय अज्ञात बाइक चोरों का आतंक है। फिर भी सिटी कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।