तीसरी चुनरी यात्रा: 211 मीटर लंबी निकलेगी मां की चुनरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विगत दो वर्षों से निकाली जा रही विशाल चुनरी यात्रा इस वर्ष भी 27 सितम्बर को निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर चुनरी यात्रा समिति की बैठक विगत दिवस काली माता मंदिर के पास बगिया में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार चुनरी 211 मीटर लंबी होगी। यह चुनरी यात्रा मां राजराजेश्वरी दरबार में पूजा उपरांत प्रारंभ होगी, जो अग्रसेन चौराहा, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधवचौक, गुरूद्वारा चौक, नीलगर चौक, सुभाष चौक होते हुए काली माता के दरबार में चढ़ाई जाएगी। इस यात्रा को लेकर समिति सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 

211 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के आगे-आगे आकर्षक बैण्ड चलेगा जिसके ठीक पीछे 50 ध्वज वाहक पताका लेकर चलेंगे, वहीं यात्रा को और भी आकर्षक बनाने के लिए माता दरबार एवं मां की झांकी के साथ रथयात्रा भी चलेगी। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं के मस्तक पर जय माता दी लिखी हुई पट्टी होगी। पूरे यात्रा मार्ग को बंदरबान एवं पताकाओं से सजाया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्ष से चुनरी यात्रा समिति द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आकर्षण रहता है और इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां, युवा एवं माताएं शामिल होती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक भागीदारी के अभी से प्रयास प्रारंभ कर दें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!