चरित्र पर शंका के चलते पत्नि को करता था प्रताडित इसलिए की थी आत्महत्या

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नया चौराहा कॉलोनी में निवासरत श्यामपुरी पत्नि रामदास लोधी द्वारा विगत 23 अप्रैल को कुएं में कूंदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद उसके पति के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी उसके चरित्र पर शंका करता था और उसने अपने स्वामित्व की जमीन को भी बेचकर उससे मिले रूपयों को शराब में उड़ा दिया था जिस कारण दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था जिससे तंग आकर श्यामपुरी ने कुएं में कूंदकर आत्महत्या कर ली थी।

विदित हो कि 23 अप्रैल को श्यामपुरी अपने घर से गायब हो गई थी और रात तक वापस नहीं लौटी तो उसका पति रामदास लोधी और पुत्र राहुल लोधी उसके गुम होने की सूचना देने पिछोर थाने पहुंचे थे, लेकिन 25 अप्रैल को उसकी लाश गांव के कुएं में उतराती हुइ मिली। जिसकी शिनाख्त मृतिका के पुत्र राहुल ने की। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो ज्ञात हुआ कि मृतिका और उसके पति के बीच संबंध ठीक नहीं थे। 

आरोपी रामदास मृतिका के चरित्र पर संदेह करता था और वह शराब का आदी था। जिसने शराब के लिए अपने स्वामित्व की 15 बीघा जमीन को ओने-पोने दामों में बेच दिया था। जिस कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था और घटना वाले दिन आरोपी ने शराब के नशे में उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। जिससे तंग आकर मृतिका ने गांव के कुएं में कूंदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!