करैरा। जिले के करैरा से 3 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम सिल्लारपुर के ग्रामीण अंचल के आदिवासियों ने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में करीब 1 सैंकड़ा ग्रामीणों के साथ मप्र विद्युत मण्डल के सहायक उपयंत्री को डीपी लगवाने का ज्ञापन दिया। इन ग्रामीण आदिवासियो ने बताया कि हमारे मजरे में लाइट की किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है और हमारे घरों के ऊपर से 11 के.बी. की लाइन निकली हुई है
अगर उसी में से डीपी का कनेक्शन किया जाए तो इससे 2 सैकड़ा ग्रामीणजन लाभान्वित होंगें और हम आदिवासी परिवार को अंधेरे से उजाले में लाने का सार्थक प्रयास होगा। इन सभी आदिवासीयो ने संजय पहारिया के नेतृत्व में उपयंत्री को ज्ञापन सौंपा।
आदिवासियों का नेतृत्व कर रहे संजय पहारिया ने स्वयं कहा कि आदिवासियों को इस समस्या से जल्द मुक्त कराया जायेगा, क्योंकि आज लंबे समय से यह आदिवासी परिवार बिजना बिजली के रहने को मजबूर है और यदि इनके घरों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाईन के द्वारा कनेक्शन दिए जाऐ काफी हद तक इस समस्या का निदान हो सकेगा। इस ज्ञापन के बाद सहा.यंत्री कब तक ग्रामीणों की सुध लेंगें यह सुनिश्चित नहीं है लेकिन यह आदिवासी परिवार अपनी विद्युत समस्या निदान को लेकर अनवरत रूप से लामबंद्ध रहेंगें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।