सावधान: बिजली विभाग के बकायादारों पर सख्त होगा विद्युत मण्डल, कटेंगे कनेेक्शन

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस शहर के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत के बकायादार उपभोक्ता सावधान हो जाए अगर आप पर बिजली का बिल बकाया चल रहा है तो आपको बिना बिजली के रहना पड़ सकता है क्योंकि आज से सुरु होगी कनेक्सन काटने की कार्यवाही कोलारस शहर विद्युत मण्डल पर लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।

जिसकी बसूली के लिए सहायक यंत्री मनोज कुमार जयसवाल  आज से अपने पूरे दल बल के साथ शहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जैसे कोलारस, मोहरा, रामपुर बिरमखेड़ी बेरखेड़ी पिपरोदा चन्दोरिया आदि क्षेत्रों में विद्युत के समस्त बकायादारों चाहे वह घरेलू हो, या व्यवसाय के हो जिन उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल बकाया है उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्सन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नही दी जाएगी साथ ही बिजली की चोरी कर रहे उपभोक्ताओं पर धारा 135 व् 126 के तहत प्रकरण बनाने की कार्यवाही की जाएगी। कोलारस शहर के सहायक यंत्री मनोज कुमार ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं सख्त लहजे में कहा कि  आज होने वाली कार्यवाही के संकेत कई बार दिए जा चुके है कार्यवाही से उत्पन्न होने वाली असुविधा से बचने के लिए समस्त बकायादार उपभोक्ता अपने बिलो की बकाया राशि को विद्युत मण्डल में जमा कराए ताकि कनेक्शन विच्छेदन से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!