ट्रक ने बहनोई को मारी टक्कर, हालात गंभीर

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा क्षेत्र में एक युवक अपने बहनोई को लेकर घर जा रहा था जब वह घर पहुंचता कि उससे पूर्व ही उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी और घायल कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बहनोई क साथ हुई इस दुर्घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना करैरा में फरियादी रामकिशन पुत्र पूरन खटीक उम्र 39 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर करैरा ने बताया कि उसका बहनोई बाहर से आकर करैरा आए हुए थे वह उन्हें लेने गया हुआ था जब बहनोई को लेकर वह घर जा रहे थे कि तभी राईन मार्केट के सामने हाईवे रोड़ करैरा पर एक ट्रक क्रं.एमपी 09 एचएच 1765 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बहनोई को टक्कर मार दी और दर्घटना को अंजाम देकर वह वहां से भाग गया। 

इस दुर्घटना में घायल हुए बहनोई को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद वह पुलिस थाना करैरा पहुंचे और आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!