फरार आरोपीयों ने कहा कि हत्या कर ही जाएंगे जेल और मार दी गोली

0


पोहरी। जिले को पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नोन्हेटा चक में आज पुरानी रंजिश के चलते यादवों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिया जिसमें एक युवक को गोली जा लगी जिससे मरणासन्न अवस्था में शिवपुरी अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम नोनेटाचक में अनेक सिंह यादव और अशोक सिंह यादव के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी जिसके परिणाम स्वरूप बीस दिन पूर्व ही इन दोनों पार्टियों में जमकर विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने आरोपी पक्ष पर 307 की कायमी कर ली थी। इस विवाद के बाद अशोक सिंह यादव के पक्ष के लोग फरार चल रहे थे। 

जिन्होंने आज रंजिशन आरोपी नामतला स्थिति अनेक सिंह यादव पुत्र हरिसिंह यादव उम्र 20 वर्ष के खेत पर आए और अनेक से कहा कि हम हत्या के प्रयास में जेल जाए इससे बढिया तो हत्या के मामले में ही जेल में जाएगे और इतना करकर आरोपीयों ने दिन दहाड़े कट्टे से गोली मार दी और मौके से बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगने से घायल अनेक सिंह पोहरी से शिवपुरी रैफर कर दिया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में अनेक सिंह ने बताया है कि आरोपीयों ने पहले भी 28 अगस्त को उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें आरोपीयों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपीयों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। आज फिर अशोक पुत्र अमरजीत, केदार पुत्र रमेश, अर्जुन पुत्र पहलवान और इमरत पुत्र सीताराम ने गोली मार दी। हांलाकि गोली हाथ में लगने से मामला संदिग्ध लग रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!