मॉं वैष्णो दरबार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 21 से

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर शहर की गांधी कॉलोनी में स्थित मॉं वैष्णो दरबार के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मॉं वैष्णो मित्र मण्डल गांधी कॉलोनी शिवपुरी द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 21 से 28 सितम्बर तक किया जा रहा है। कथा आयोजक बहिन ऊषा-महेश राठौर (मुख्य संरक्षिका) होंगी जबकि कथा के परीक्षत मुख्य यजमान श्रीमती अजुद्धि देवी-देवीलाल राठौर विधायक प्रतिनिधि एवं महामंत्री अभा राठौर क्षत्रिय महासभा होंगें। 

कथा को अपनी ओजस्वी वाणी में वाचन प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ राष्ट्रीय कथा व्यास डॉ.गिरीश जी महाराज श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर करेंगें जबकि आचार्यत्व महंत गिरिराज जी महाराज श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर द्वारा किया जाएगा।कथा प्रारंभ से पूर्व 21 सितम्बर को स्थानीय मॉं राजराजेश्वरी मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मागोँ से होते हुए कथा स्थल गांधी कॉलोनी पहुंचेगी। 

यहां विधि-विधान से पूर्जा अर्चना पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य लाभ उपस्थित श्रद्धालुजन करेेंगे। सभी भक्तजनों से मॉं वैष्णो मित्र मण्डल गांधीकॉलोनी द्वारा अपील की गई है कि प्रतिदिन दोप.1 बजे से सायं 5 बजे तक गांधी कॉलोनी स्थित मॉं वैष्णो देवी दरबार में आकर कथा का धर्मलाभ अर्जित करें। कथा तैयारियां अंतिम चरणों में है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!