अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती पकड़ी, 1 लाख का गांजा बरामद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना सिरसौद को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि क्षेत्र में एक युवक द्वारा गुपचुप तरीके से गांजे की खेती कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी को मय गांजा खेती कर सप्लाई करते हुए दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के तहत संबंधित मामले की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
 
थाना सिरसौद को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की सीमा में एक युवक द्वारा गांजा खेती करने के बाद उसे आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के इलाकों में गांजे की अवैध रूप से सप्लाई की जा रही है। इस पर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के निर्देशन में एक टीम बनाकर अपने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया और मुखबिर के बताए गए स्थान पर जब पुलिस थाना सिरसौद प्रभारी सुरेश शर्र्मा ने अपनी टीम के साथ दबिश दी।

तो मौके से आरोपी बृजमोहन पुत्र बद्री रावत उम्र 39 वर्ष निवासी टोंगरा मिला जिसके पास से उसके खेत में खड़े हरे- 22 नग गांजे के पौधे कीमत 1 लाख रूपये कीमत का गांजा 8 किलो बरामद किया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर पकड़ा गया गांजा जब्ती में ले लिया है। इस कार्यवाही में पोहरी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के साथ एएसआई रंगलाल व मय दलबल शामिल रहा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!