बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम धामंटूक के एक कुँऐ में युवक की लाश मिली है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक की शिनाख्त में जुटी है। खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम धामंटूक की टगर के खेत में बने एक कुंए में युवक की लाश मिली है।
खेत मालिक खेरू जाटव के भाई बुंदेल को जैसे ही कुँऐ में लाश दिखी उन्होने डायल 100 को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ पुलिस ने युवक की लाश को बाहर निकाला बताया जा रहा है की युवक की लाश करीब 4.5 दिन पुरानी है युवक के शरीर पर कोई कपडा नहीं था उम्र करीब 40 बर्ष बताई जा रही है शरीर क्षतिग्रस्त होने से उसकी पहचान नही हो पा रही है पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।