ट्रक हादसे ने छीन लिया घर का इकलौता चिराग

0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित बजाज शोरूम के पास ट्रक की चपेट में आने से बालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रचित पुत्र नेपाल जाटव उम्र 7 निवासी लगदा रविवार दोपहर अपने गांव लगदा से परिजनों के साथ आया था वह सडक के दूसरे किनारे खडा था।

उसकी माँ ट्रेक्टर से सामन उतार रही थी उसी वक्त अचानक ही रचित ने सडक पर दौड लगा दी और वह शिवपुरी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्र.एचआर 38 एस 2578 की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक हिरासत में ले लिया है। 

बताया जा रहा है की रचित ग्राम लगदा का रहने वाले है वह पढने के लिये बदरवास में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। रचित घर का एकलौता चिराग था उसकी मौत के बाद परिजनों का विलाप कर बहुत बुरा हाल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!