पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मठया में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बीते रोज ग्राम मठया में एक 45 से 50 वर्ष का युवक खेतों की और नशे जैसी हालात में लहरता-लहरता जा रहा था। तभी अचानक इस युवक को कुछ ऐसा सूझा कि वह खेत में चला गया और जाकर गुलाटें खाने लगा।
प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि कुछ देर गुलाटें खाने के बाद युवक का सिर खेत में पड़े पत्थर पर जा गिरा जिससे युवक की मौत हो गई। इस बात की शिकायत गांव के कोतवाल भैयालाल पुत्र कल्यान सिंह लोधी ने पुलिस को दी। पुलिस इस लाश को उठाकर पीएम हाउस भिजवाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
हांलाकि खबर लिखे जाने तक उक्त युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मौत का कारण हार्डअटैक हो सकता है पर सही जानकारी तो पीएम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।