विधायक भारती ने सुभाषपुरा में विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विधायक प्रहलाद भारती ने गत दिवस पोहरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सुभाषपुरा में म.प्र. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। लगभग 1.50 करोड की लागत से स्थापित होने वाले इस विद्युत उपकेन्द्र से सुभाषपुरा क्षेत्र के आसपास के करीब 15-20 गांव लाभान्वित होंगें। 

उक्त विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना से इस क्षेत्र के ग्राम नाड, सुभाषपुरा, कलोथरा, भैंसौरा, भानगढ़, गुरावल, मुंजवार, करसेना, पाटन, इमलिया, मुडखेडा, बम्हारी, कोटका, गुनाया आदि गांव में विद्युत की अवाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 

विधुत उपकेन्द्र लोकार्पण के अवसर पर विधायक भारती के साथ प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल धाकड, डॉ.मंगल सिंह, सुनील सुभाषपुरा, सरपंच सुरेश जाटव, बबलू बम्हारी, हरी नयागांव, दाताराम भैंसौरा, पप्पू सिकरवार, गोपाल यादव, दुर्गा परिहार,, भागीरथ धाकड उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!