सरस्वती विद्यापीठ के हॉस्टल से छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में स्थिति सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के हॉस्टल से एक छात्र बिना बताए कही गया। इस बात की शिकायत साथी छात्रों ने प्राचार्य से की। प्राचार्य ने हर संभब जगह पर छात्र को तलाशा पर छात्र नहीं मिला तो स्कूल के प्राचार्य ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस ने प्राचार्य की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार चक्रपान पुत्र कैलाश धाकड़ उम्र 16 वर्ष निवासी उमरीकलां थाना विजयपुर सरस्वती विद्यापीठ स्कूल फतेहपुर के होस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते रोज चक्रपान बिना बताए कही चला गया। इस बात की सूचना साथीयों ने प्राचार्य को दी। जहां प्राचार्य ने पहले तो छात्र के परिजनों को फोन लगाकर पूछताछ की।

पर जब कही कोई सुराग नहीं लगा तो स्कूल के प्राचार्य गोपाल पुत्र सूरजपाल सिंह राठौर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!