शिवपुरी। पुलिस थाना दिनारा में एक नाबालिग युवती अशखील छेडखानी की घटना का शिकार हो गई। इस मामले में परिजनों ने युवती के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। थाना दिनारा में फरियादी 16 वर्षीय युवती रमा, परिवर्तित नाम, के पिता लक्ष्मणप्रसाद, परिवर्तित नाम, ने बताया कि उसकी पुत्री बीते रोज स्कूल आकर घर में अकेली थी।
जब घर में रमा कुछ काम कर रही थी कि तभी आरोपी नीतेश बाढ़ई निवासी ग्राम कुर्रोल आया और युवती रमा के साथ वार्तालाप करने लगा इसी बीच आरोपी ने युवती का हाथ बुरी नीयत से पकड़ लिया और दबाव बनाने लगा लेकिन वह युवती का विरोध सह नहीं पाया और मौके से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।
इस मामले में जब परिजन घर आए तो युवती ने पूरा वाक्या अपने परिजनों को सुनाया इस पर परिजनो के साथ युवती रमा पुलिस थाना दिनारा पहुंची और आरोपी नीतेश बाढ़ई के विरूद्ध धारा 354, 7-8 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।