खेत पर सो रहे किसान के साथ बदमाशो ने की आधीरात मारपीट

0
शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में अपने खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर कुछ हमलावरों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह गहरी नींद में सोया हुआ था। इसी बीच हमलावर किसान के साथ मारपीट कर वहां से चले गए। घटना की जानकारी अगली सुबह परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। थाना कोतवाली में फरियादी लक्ष्मण पुत्र जालिम सिंह कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी नौहरीखुर्द ने बताया कि उसके पिता जालिम सिंह खेत पर रहकर रखवाली करते है और कृषि संबंधी पूरा काम भी वही देखते है । 

रोज की भांति बीती रात्रि को भी लक्ष्मण के पिता खेत पर रखवाली कर सोए हुए थे इसी बीच किन्हीं अज्ञात बदमाशों ने रात 11 बजे के बाद उन पर हमला कर दिया और उनके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।

चूॅंकि रात का अंधेरा था इसलिए फरियादी कृषक आरोपियों को पहचान नहीं सका और घटना की अगली सुबह जब लक्ष्मण को अपने साथ के साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी लगी तो वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा। 

यहां अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध लक्ष्मण ने धारा 294, 323, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। लेकिन परिजन असमंजस में है कि रात के अंधेरे में हमलावर फरियादी के पिता के साथ मारपीट कर गए और वहां से चलते बने बाबजूद इसके यह जानकारी परिजनों को नहीं हुई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!