शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के नया बलारपुर गांव में आदिवासी बस्ती में खेत से घास निकालने के लिए मजदूर लेने गए एक युवक की गांव के ही एक मजदूर ने लाठीयों से पीटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आए जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अनूप पुत्र सरवन धाकड़ उम्र 24 वर्ष निवासी पाठखेड़ा अपने घर से खेत में घास निकालने के लिए मजदूर लेने नया बलारपुर गांव में गया हुआ था। तभी गांव में ही मजदूरों को लेकर गांव के ही श्यामसिंह आदिवासी से अनूप का विबाद हो गया। इस दौरान श्याम सिंह ने लाठीयों से पूरे गांव के सामने अनूप पर ताबड़तोड़ प्रहार किया औैर युवक को मरा हुआ समझकर छोडक़र भाग गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनूप को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा कर पिता की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। जिला चिकित्सालय में युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।