करैरा। जिले के दिनारा कस्बे में कल दोपहर 4 आरोपियों ने एक युवती का अपहरण कर लिया और उसे जबरन कार में बैठाकर झांसी की ओर ले गए जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था,लेकिन युवती के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाब बना रहे थे और आज सुबह युवती के परिजनों ने थाने का घेराव कर लिया जिस पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु झांसी के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक थाने का घेराव जारी था।
जानकारी के अनुसार कस्बे में रहने वाली 24 वर्षीय युवती का कल पड़ोस में रहने वाले आरोपी नीरज यादव ने अपने भाई महेंद्र यादव, छोटू यादव और देवेंद्र यादव के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और आरोपी उसे कार में बैठाकर झांसी की ओर ले गए।
जब बालिका के अपहरण की जानकारी परिजनों को लगी तो वह थाने पहुंच गए जहां पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तार जल्द करने के लिए पुलिस पर दबाब बनाने लगे जिस पर पुलिस ने रात में समझा बुझाकर घर पहुंचा दिया और आज सुबह युवती के परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और उन्होंने थाने का घेराव कर लिया और बाद में पुलिस झांसी के लिए रवाना हुई, लेकिन युवती के परिजन फिर भी थाने में ही डटे रहे।
इनका कहना है-
युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा जिस पर चार आरोपियों के खिलाफ उन्होंने तुरंत मामला दर्ज कर लिया, लेकिन परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग को लेकर थाने आए जहां उन्हें समझा दिया गया और आरोपी की तलाश में वह अपने दल बल के साथ झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। युवती जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
आरआर तिवारी, थाना प्रभारी दिनारा
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।