बलात्कार के आरोपी ने ससुराल आए युवक की BIKE को आग लगाकर फूंक दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती कस्बे में कल सुबह एक आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते ससुराल आए युवक की घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धू कर जल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 335, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

फरियादी अजय पुत्र मनीराम पांडे निवासी वेसोराकलां दिनारा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व आरोपी राजा पुत्र प्रकाश सिंह परिहार निवासी भौंती उसके चचेरे साले की लडक़ी को लेकर भाग गया था। जिस पर उस समय बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था बाद में उसने अपने छोटे भाई से उक्त युवती का विवाह करा दिया। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखता था और कल जब वह रक्षाबंधन त्यौहार के चलते अपनी पत्नि के  साथ ससुराल पहुंचा तो आरोपी ने सुबह लगभग 11:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!