कलयुगी बहू बेटे ने वृद्ध माँ को पीट कर घर से निकाला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शंकर कॉलोनी में कलयुगी बेटे और बहू ने अपनी वृद्ध माँ को मारपीट कर घर से निकालने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में वृद्ध माँ ने अपने छोटे बेटे और बहू पर खाना नहीं देने और मारपीट कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटा और बहू के खिलाफ धारा 294, 506, 34 ताहि. 4/24 माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शांतिदेवी पत्नि स्व. शंकरलाल शर्मा उम्र 80 वर्ष निवासी शंकर कॉलोनी शिवपुरी के पति का देहांत 6 माह पहले हो गया था। उसके बाद शांतिदेवी अपने छोटे पुत्र चन्द्रशेखर और पुत्र वधु रेवकी ने पूरी संपत्ति पर अपना अधिकार जमा लिया।

उसके बाद कलियुगी पुत्र और पुत्र वधु आए दिन वृद्धा को परेशान करने लगे। हद तो तब हो गई जब उक्त कलियुगी पुत्र ने अपनी ही माँ को घर से निकाल दिया। अब वह दरदर की ठोकरें खा रहीं है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!