खुदी पडी सडक़ो से अचानक निकला दुधिया पानी, लोग मानने लगे चमत्कार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सीवर खुदाई के बाद टूटी पड़ी सडक़ों से अब बारिश के बाद तरह तरह की चीजें निकलना शुरू हो गईं हैं। आज शाम छत्री रोड़ पर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास सडक़ से पानी के साथ साथ सफेद  द्रव्य निकलता देख वहां बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।

यह द्रश्य काफी घंटों तक चलता रहा लेकिन कोई यह ज्ञात नहीं कर सका कि यह क्या चीज है। मौके पर मौजूद व्यवसायी अभय जैन ने उक्त घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइड पर डाल दिया जिस पर कई तरह के जवाब आने शुरू हो गए।

वहां मौजूद कई लोग अंधविश्वास के चलते उक्त घटना को दैवीय शक्ति बता रहे तो कई लोग जमीन से पानी रिसाव का होने की संज्ञा दे रहे। यहां तक कि कुछ लोगों का कहना था कि सीवर लाइन खुदाई के दौरान खोदी गई जमीन से सफेद  पत्थरों का चूरा पानी में घुल गया है जिससे पानी दूधिया  हो गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!